राजस्थान के चूरू में तीन युवकों ने एक नाबालिग को धमकी दे कर उससे किया सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान में चूरू के रतनगढ़ थाना इलाके में तीन युवकों ने एक नाबालिग का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
रतनगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक युसूफ, अनिल और एक अन्य युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में युवकों ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने वारदात के बाद पीड़िता को फिर धमकाया कि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसकी छोटी बहन को उठा लेंगे और माता-पिता को जान से मार देंगे। आरोपियों में दो भाई बताए जा रहे हैं और उनका पिता उपसरपंच है।
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।





