यूपी होम गार्ड पदों पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को मिलेगा संशोधन का मौका

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिन उम्मीदवारों ने 1 दिसंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर लिया है अब उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है।
नोटिस के मुताबिक 1 दिसंबर तक आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के बिंदु 15-घोषणा के “अतिरिक्त विवरण” के उपबिन्दु 2 एवं 5, जिसमें YES या NO का विकल्प दिया गया है के संबंध में संशोधन का अनुरोध किया गया है।” अब ऐसे अभ्यर्थियों को इन बिंदुओं में सुधार का मौका दिया जायेगा।

कब से कर सकेंगे सुधार
1 दिसंबर से पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दिया जायेगा। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन खत्म होने के बाद उसमें संशोधन कर सकेंगे।

17 दिसंबर तक फॉर्म भरने का है मौका
जो भी उम्मीदवार यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 निर्धारित है।

आवेदन करने की स्टेप्स
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर होम गार्ड भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके OTR कर लें।