यूपी और राजस्थान के बीच अंतर्राज्यीय समझौते पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच अंतर्राज्यीय परिवहन समझौते के ल‌िए पर‌िवहन मंत्री स्वतंत्र देव स‌िंह और राजस्थान के पर‌िवहन मंत्री यूनुस खां मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां सीएम योगी और ड‌िप्टी सीएम द‌िनेश शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम के सामने समझौते पर हस्ताक्षर हुए ज‌िसके अनुसार 199 मार्ग पर यूपी की बसें 56774 क‌िमी और राजस्थान की बसें 56558 क‌िमी प्रत‌ि‌द‌िन चलेगी। योगी ने कहा क‌ि ये ऐत‌िहास‌िक क्षण हैं।
यूपी और राजस्थान के बीच अंतर्राज्यीय समझौते पर हस्ताक्षर
 

ये भी पढ़े: यूपी- हिन्दू युवा वाहिनी के उपा अध्यक्ष ने मांगा सपा पार्टी के लिए वोट…और बोले…

सीएम ने इस मौके पर कहा, बहुत खुशी है क‌ि राजस्थान और यूपी के बीच अंतर्राज्यीय परिवहन समझौता हुआ है। उन्होंने राजस्थान के परिवहन मंत्री और वहां की मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा क‌ि भले ही राज्यों की सरकारें अलग हों लेकिन हम अंतर्राज्यीय संबंधों को उतना ही महत्व देंगे। उन्होंने कहा क‌ि कौन होगा जो मेवाड़ की म‌िट्टी से अपना रिश्ता जोड़ने में गर्व महसूस न करे। 

ये भी पढ़े: अभी अभी: सीएम योगी के इस बड़े फैसले से यूपी को मिल गया सब कुछ , पूरी यूपी बोली – हर हर योगी

राजस्थान भक्त‌ि, शक्त‌ि और शौर्य का प्रतीक है। वहीं राजस्थान का कौन ऐसा होगा जो काशी, अयोध्या न आना चाहे। 

Back to top button