यरवदा जेल के 30 कैदियों नेगुरुजी तालीम मंडल के जुलूस के दौरान ढोल बजाकर पेश की मिसाल…

यरवदा सेंट्रल जेल के 30 कैदियों ने मिसाल पेश की है। इन कैदियों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र के गुरुजी तालीम मंडल के जुलूस के दौरान ढोल बजाया। सेंट्रल जेल अधिकारियों के अनुसार इन कैदियों ने बकायदा इस जुलूस में ढोल बजाने के लिए दो माह का प्रशिक्षण लिया था और वे इसके लिए काफी उत्साही भी थे। गौरतलब है कि ये ओपन जेल के कैदी हैं। 
गौरतलब है कि सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर मंदिरों के अलावा कई घरों में विधिवत रूप से गणेश जी की मूर्तियों की प्रतिष्ठापना के साथ दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का आगाज हो गया। जगह-जगह शोभायात्रा भी निकाली जा रही हैं। वहीं भगवान गणेश जी के स्वागत कर भक्त तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिरों के बाहर भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की कतार लगी हुई हैं।





