मौसम विभाग की एडवाइजरी तीन दिन भारी बारिश के आसार

झज्जर. मौसमविभाग ने आगामी तीन दिन यानि पांच से सात अगस्त तक प्रदेश के कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने झज्जर जिला प्रशासन को सूचित किया है कि मानसून दक्षिण पश्चिमी की ओर से हरियाणा में एक अगस्त से क्रियाशील है। पिछले दो-तीन दिनों में प्रदेश मे कई स्थानों पर भारी बरसात भी हुई है। 5 अगस्त से 7 अगस्त तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी तीन दिन भारी बारिश के आसार

ये भी पढ़े: ताजा खबर: अभी अभी वेंकैया नायडू बने देश के नए उप…

मानसून की सक्रियता के चलते झज्जर जिले सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी पर डीसी आमना तस्नीम ने आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष को तत्पर मद्द को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में सबसे अधिक बारिश जून महीने में हुई, जबकि जुलाई महीने में उम्मीद से कम बारिश नहीं है। पिछले दो दिनों से भी जिले में सूखा चल रहा है। धान का रकबा 40 हजार हैक्टेयर से अधिक हो गया है।

 
 
 
Back to top button