मोहब्बत की नगरी आगरा में विदेशी कपल ने सड़क पर जमकर लगाए ठुमके

आगरा: यहां पर बीच सड़क पर विदेशी पर्यटकों का डांस करने के दो वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहे है। एक वीडियो में विदेशी प्रेमी युगल बीच सड़क पर डांस कर रहे हैं तो दूसरे वीडियो में विदेशी लोगों का एक ग्रुप पंजाबी गाने पर भांगडा करता नजर आ रहा है यह दोनों ही वीडियो आगरा के सदर बाजार के हैं। पिछले दिनों विदेशी प्रेमी युगल पर हमले के बाद आगरा में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।

लेकिन आगरा पुलिस ने विदेशी युगल पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया और उसके बाद आगरा में विदेशी पर्यटकों के बीच सड़क पर डांस करने के दो वीडियो सामने आए हैं इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की आगरा में विदेशी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कितना अच्छा माहौल आगरा में मिल रहा है आप देख सकते हैं कि विदेशी प्रेमी युगल सदर बाजार की एक खाने की स्टॉल के सामने बीच सड़क पर डांस कर रहे हैं।
वहां से गाड़ियां भी गुजर रही हैं लेकिन गाड़ियों से गुजरते लोग विदेशी पर्यटकों से बचकर गाड़ियां निकाल रहे हैं। मौके पर मौजूद लोग तालियां बजाकर विदेशी पर्यटकों का हौसला बढ़ा रहे हैं। यही है अतिथि देवो भव। आगरा पूरी दुनिया में मोहब्बत के शहर के नाम से जाना जाता है और मोहब्बत के शहर आगरा में देशी विदेशी पर्यटकों को इतनी मोहब्बत मिल रही है कि वो अपने घर जैसे माहौल का एहसास कर रहे है।
यह वीडियो इस बात के गवाह है की हजारों किलोमीटर दूर से आगरा आने के बाद विदेशी पर्यटक कितने खुश हैं और वह अपनी खुशी का इजहार हिंदी गानों पर डांस करके कर रहे हैं। विदेशी पर्यटकों का डांस करने का ये वीडियो एक दिन पुराना है यानी कि कल रात का इस बात की जानकारी हमे खाने की स्टाल के मालिक राहुल ने दी और उन्होंने बताया कि उनके यहां विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष तवज्जो दी जाती है।
ये भी पढ़ें: इन 15 ठिकानों पर परमाणु हमले का प्लान कर रहा हैं उत्तर कोरिया तानाशाह किंग जोन
ताकि ये लोग जब अपने मुल्क वापस लौटे दो हमारे देश की अच्छी छवि लेकर लौटे। हमने कुछ विदेशी पर्यटकों से भी बात की उन्होंने बताया कि आगरा के वातावरण और पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर रहे है साथ ही उन्होंने आगरा के खाने की भी तारीफ की ये भी बताया कि आगरा शहर पर्यटकों के लिए बेहद खास है शहर है।





