मोबाइल फोन का पासवर्ड न बताने पर गुस्साई पत्नी, पति का कर डाला ऐसा हाल…

मोबाइल फोन लोगों की जिंदगी में किस कदर रिश्तों से ज्यादा अहमियत रखने लगा है इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब एक पत्नी ने अपने पति को मोबाइल का पासवर्ड न बताने पर जिंदा जला दिया. आग से बुरी तरह झुलसे शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

यह पूरा मामला इंडोनेशिया के वेस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के ईस्ट लोम्बाक रीजेंसी का है. यहां रहने वाली इल्हाम चहयानी (25) ने पति डेडी पूरनामा (26) से किसी बात को लेकर उसके मोबाइल फोन का पासवर्ड मांग लिया. डेडी ने जब पासवर्ड नहीं दिया तो पत्नी झगड़ने लगी. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर हाथ उठा दिया. इससे तमतमाई पत्नी ने घर में रखा पेट्रोल का डेडी पर उड़ेल दिया और लाइटर से आग लगा दी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक प्रत्यक्षदर्शी आग की लपटें देखकर दंपति के घर की तरफ भागा, लेकिन तब तक डेडी बुरी तरह झुलस चुका था. इसके बाद आनन-फानन में घासल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई.  

घर में घुसकर बार-बार संबंध बनाने के लिए कहता था पड़ोसी, फिर लड़की ने उठाया ये बड़ा कदम को कर दिया काम तमाम…

पुलिस ने बताया कि आग से जले डेडी पूरनामा की बॉडी का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था. गंभीर रूप से घायल को बचाने के लिए डॉक्टरों ने कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें असफलता हाथ लगी.

ईस्ट लोम्बाक रीजेंसी इलाके की पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

Back to top button