मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड को भी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड को हरी झंडी देने सहित कई अहम फैसले लिए। कैबिनेट ने 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की गंभीर घटनाओं में दोषी को मौत की सजा पर पॉक्सो एक्ट में संशोधन को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी। मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड को भी मंजूरी

कैबिनेट के अन्य फैसले 

साल 2019 के लिये कोपरा (मिलिंग) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,511 रुपये से बढ़ाकर 9,521 रुपये प्रति क्विंटल, कोपरा गोला का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,750 रुपये से बढ़ाकर 9,920 रुपये प्रति क्विंटल किया गया।

इसके साथ ही कैबिनेट ने अंतरिक्ष में 3 लोगों के ले जानेवाले गगनयान अभियान को मंजूरी दी। 10 हजार करोड़ का आएगा खर्चा।

Back to top button