मॉडल का रेप किया फोटोशूट के बहाने फोटोग्राफर ने और फिर…

आजकल आने वाले अपराध के मामले सभी के लिए हैरानी का सबब बने हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह गुरुग्राम का है. इस मामले में हरियाणा की एक मॉडल के साथ फोटोग्राफर ने दुष्कर्म किया है. मिली खबरों के मुताबिक़ इस मामले में मॉडल ने जब शादी की बात की तो आरोपी फोटोग्राफर ने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी और कहा जैसा चल रहा है वैसा चलने दो.

इस मामले में अब पुलिस के एक अधिकारी ने बात की और उन्होंने बीते शुक्रवार को बताया कि ”हरियाणा की एक मॉडल को शादी का झांसा देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक फोटोग्राफर ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया.”

वहीं इस मामले में गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि ”पीड़ित मॉडल की शिकायत पर स्थानीय थाने (दक्षिण गुरुग्राम) में एक जीरो एफआईआर दर्ज करके मामले को जहां अपराध को अंजाम दिया गया उस जिले को स्थानांतरित कर दिया गया है.” आगे बातें करते हुए बोकन ने कहा कि ”पीड़िता मांगरे निवासी एक मॉडल है. छह महीने पहले वह गोविंद नाम के एक फोटोग्राफर के संपर्क में आई. आरोपी ने मॉडल को शामली जिला स्थित अपने पैतृक गांव में फोटोशूट करने का झांसा दिया था और गोविंद ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया.

वहीं आरोपी गोविन्द ने उसके बाद उससे शादी करने का वादा किया और शामली स्थित अपने घर बुलाया जहां उसने पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया.” अब इस मामले में आरोप है कि वह शादी से इंकार कर रहा है और मॉडल की अंतरंग तस्वीर और वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है. अब इस मामले में जांच की जा रही है.

Back to top button