मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर : लगातार 16 महीने से हो रही तेजी, एक महीने में ही PMI बढ़कर 54 पर पहुंचा

देश में तक़रीबन दो सालों पहले नोटबंदी किये जाने की वजह से देश के कई सेक्टर्स बुरी तरह प्रभावित हुए थे लेकिन पिछले महीनों में इनमे से अधिकतर सेक्टर्स ने दोबारा तेज रफ़्तार पकड़ ली है और इनमे से जिन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है उनमे से एक है देश का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर. यह सेक्टर पिछले 16 महीनों से लगातार बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहा है.मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर : लगातार 16 महीने से हो रही तेजी, एक महीने में ही PMI बढ़कर 54 पर पहुंचा

बाजार के विश्लेषकों के मुताबिक देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आ रही इस बढ़त की मुख्य वजह कंपनियों को तेजी से मिल रहे नए आर्डर और विनिर्माण क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गतिविधिया है. देश की एक प्रसिद्ध समाचार एजेंसी ने हाल ही में पेश की अपनी एक रिपोर्ट में इस खबर का दावा किया है. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश में मात्र एक महीने में ही पीएमआई इंडेक्स भारी बढ़त के साथ 54.0 पर पहुंच गया. आपको बता दें कि पीएमआई इंडेक्स का मतलब निक्की इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर इंडेक्स होता है और यह विनिर्माण कंपनियों के खरीद प्रबंधकों के बीच किया जाने वाला एक मासिक सर्वेक्षण है.

पीएमआई इंडेक्स के अंको से ही किसी भी सेक्टर की ग्रोथ मापी जाती है और ऐसे में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के पीएमआई इंडेक्स में इतनी बढ़त होना एक अच्छा संकेत है. उल्लेखनीय है कि  अक्टूबर के महीने में यह इंडेक्स 53.1 रहा था जो अब बढ़ कर  54.0 पर पहुंच गया है. 

Back to top button