मुरथल गैंगरेप: जांच अधिकारियों की काल डिटेल और फाइनल रिपोर्ट देने के लिए सरकार ने समय मांगा

चंडीगढ़ .जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान मुरथल में गैंगरेप के मामले में बुधवार को हरियाणा सरकार ने जांच अधिकारियों की काल डिटेल देने और फाइनल रिपोर्ट सौंपे जाने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से समय दिए जाने की मांग की।

इस पर जस्टिस अजय कुमार मित्तल व जस्टिस अमित रावल की खंडपीठ ने सात दिसंबर के लिए मामले पर अगली सुनवाई तय की है। कोर्ट ने हरियाणा सरकार के एडवोकेट जनरल को कहा कि सुनवाई से पहले काल डिटेल, एसआईटी द्वारा दर्ज किए गए 573 गवाहों के बयान की प्रति और जांच रिपोर्ट कोर्ट में दी जाए और एमिकस क्यूरी (अदालत के सहयोगी) वकील अनुपम गुप्ता को भी इसकी प्रति दी जाए।

ये भी पढ़ें: यूपी में फिल्मो को बढ़ावा देने के लिये योगी सरकार ने उठाया बड़ा ये कदम

हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया था कि वो मामले की जांच से जुड़े सीनियर पुलिस अधिकारियों आईजी, डीआईजी, एसपी, डीएसपी व एसएचओ के मोबाइल की काल डिटेल कोर्ट में पेश करे।

Back to top button