मुंबई में मस्जिद बंदर इलाके में नागादेवी क्रॉस लेन की सैय्यद बिल्डिंग में लगी आग…

मुंबई में शनिवार सुबह मस्जिद बंदर इलाके में 95 नागादेवी क्रॉस लेन पर सैय्यद बिल्डिंग में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि मुंबई की खस्ताहाल इमारतें लगातार हादसों का शिकार हो रही हैं।

अभी हाल ही में मुंबई के उपनगर बांद्रा में एमटीएनएल की नौ मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई थी। इमारत में धुंआ भरे होने के कारण 84 लोग अंदर ही फंस गये थे जिन्हें कड़ी  मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इनमें कई लोगों को रास्ता नहीं मिलने के  कारण वह छत पर पहुंच गए थे। बाद में फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों व रोबोट वैन ने आग पर काबू पाया था।

Back to top button