मिसाइल यूनिट में काम कर रहा ISI एजेंट हुआ गिरफ्तार

यूपी व महाराष्ट्र एटीएस के जॉइंट ऑपरेशन में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट में काम कर रहा आईएसआई एजेंट गिरफ्तार कर लिया गया। वह पाकिस्तान व अमेरिका से मिसाइल की तकनीक व खूफिया जानकारियां साझा कर रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
आईएसआई एजेंट निशांत अग्रवाल के नाम से ब्रह्मोस मिसाइल की नागपुर यूनिट में काम कर रहा था और उसे 2017-18 का यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है। एजेंट को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार से ही उसे ट्रैक किया जा रहा था। सोमवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आईएसआई एजेंट के ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट में काम करने की जानकारी मिलते ही एटीएस के हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए रणनीति बनाई गई।





