मिशन 2019: चुनावी उठा-पटक की बिछने लगी बिसात, BSP में शामिल हो सकते हैं ये दिग्गज

आगामी लोकसभा को लेकर राजनीतिक पार्टियों में उठा-पटक की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। हर एक पार्टी अपनी तैयारियों में जोर-शोर से लगी हैं। वहीं साल 2019 चुनाव के नजदीक आते ही दल बदलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यानी हर पार्टी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने पैंतरे आजमाने में लगी है। 
अगर सियासी नजरिए से देखें तो इन दिनों दल बदलने वाले नेताओं के लिए बसपा पहली पसंद बन रही है। वहीं बीजेपी ने भी कैराना में मिली हार से सबक लेकर आगामी चुनाव में अपनी पार्टी की जीत को लेकर कवायद शुरू कर दी है। ऐसे में चर्चाएं यह भी हैं कि बीजेपी सहित पश्चिमी यूपी के कई दिग्ग्ज नेता बसपा में शामिल हो सकते हैं।
जिस तरह सपा-बसपा के गठबंधन में यूपी के बिजनौर से सपा की पूर्व विधायक ने बसपा का दामन थाम लिया है वहीं बिजनौर लोकसभा से उनका चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है। उधर एक हजार समर्थकों ने भी बसपा में शामिल होने की बात कही है।





