मान्यवर कांशीराम स्मृति पार्क में लगी भीषण आग, देखिए तस्वीरें..

शनिवार की देर रात लखनऊ के अंबेडकर पार्क से सटे मान्यवर कांशीराम इको पार्क में भीषण आग लग गई। इस घटना के कई घंटों बाद भी राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का एहतियाती कदम नहीं उठाया गया। दमकल विभाग के वाहन भी मौके पर नहीं पहुंचे। आग से इलाके में अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान खुद की जान को जोखिम में डालकर कुछ लोग आग को बुझाने की कोशिस करते भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बड़ी तेजी से फैल रही हैं। देखिए तस्वीरें-











