महिला से बच्चा छीन भागे युवक, तालाब में कूदे तो बाबा ने निकाले

अंबाला/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के प्रतापगढ़ गांव में सत्संग में जाती विधवा महिला से दो युवक उसका ढाई साल का बच्चा छीनकर फरार हो गए। महिला की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की तो खुद को घिरा देख युवक नेशनल हाईवे पर डीआरएम कॉलोनी कट के पास बीच सड़क बच्चे काे गाड़ी में छोड़ तालाब में कूद गए।
मामले को संदिग्ध देख बाबा भी कूद गए तालाब में, दबोच लाए आरोपियों को..
– खेड़ी मारकंडा से प्रतापगढ़ रोड पर एक कार के सामने अचानक एक कार आकर रुकी, जिससे कई लड़के उतरे और कार सवार व्यक्ति से करीब ढाई साल का बच्चा छीनकर गाड़ी में लेकर फरार हो गए।
– पिपली के नजदीक बच्चे को किडनैप करके ले जाने वाले युवकों की गाड़ी अंबाला की ओर जाने की सूचना अंबाला पुलिस को दी गई।
– पिपली के नजदीक बच्चे को किडनैप करके ले जाने वाले युवकों की गाड़ी अंबाला की ओर जाने की सूचना अंबाला पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, शहरों में लोगों को क्वालिटी लाइफ देना जरूरी
इस तरह चला पूरा घटनाक्रम
– अंबाला पुलिस के पास रविवार सुबह 11:35 पर बीटी आई कि कुरुक्षेत्र साइड से फोर्स गाड़ी एचआर-0-3एन-7072 अंबाला की ओर आ रही है, जिसमें एक बच्चे को किडनैप करके ले जाया जा रहा है। इसके तुरंत बाद मोहड़ी के नजदीक अंबाला पुलिस ने नाका लगा दिया।
– युवकों ने नाका तोड़ा तो शाहाबाद पुलिस की पीसीआर पीछे लग गई, लेकिन पुलिस युवकों ने पीसीआर को पीछे छोड़ दिया। वहीं मोहड़ा के नजदीक पड़ाव थाना पुलिस की स्काॅर्पियो पीसीआर गाड़ी के पीछे लग गई। उन्होंने दो से तीन बार गाड़ी को पीछे छोड़ा, लेकिन युवकों ने चालाकी से पीसीआर को पीछे छोड़ दिया।
बच्चे को छोड़ तालाब में जाकर कूदे
– इसके बाद आगे अंबाला के थाना पड़ाव की पुलिस पीछे पड़ गई तो खुद को घिरा पाकर युवक डीआरएम काॅलोनी को जाने वाली सड़क के कट पर गाड़ी में ही बच्चे को छोड़ शनि मंदिर के पीछे तालाब में कूद गए।
– मंदिर के बाबा संजय कुमार और वहां काम कर रहे मजदूर मदन ने युवकों को पानी में कूदते देख लिया।
– बाबा व मजदूर हाथों में डंडे लेकर तालाब में कूद गए और युवकों को एक-एक करके बाहर निकाला। बाहर निकालते ही पहले तो दोनों युवकों की जमकर धुनाई की गई और बाद में रस्सी से हाथ-पैर बांधकर इन्हें गाड़ी में बिठाया।
शाहाबाद पुलिस के हवाले किया
– युवकों को गाड़ी समेत पड़ाव थाने में लाया गया, फिर कुछ देर बाद ही बच्चे समेत शाहाबाद पुलिस के हवाले कर दिया, जहां का मामला था। हालांकि युवकों की गाड़ी पड़ाव थाने में ही रखी गई। इसके बाद शाहाबाद पुलिस ने इन्हें थानेसर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
वाहवाही लूटने में रही पुलिस
– इन युवकों को तालाब में से बाहर निकालने में अहम भूमिका मंदिर के बाबा और मजदूर ने निभाई, लेकिन जब बच्चे और युवकों को पड़ाव पुलिस थाने में लाया गया तो यहां पीसीआर कर्मी अपनी वाहवाही दिखाने लगे कि उन्होंने युवकों को तालाब में जाकर पकड़ा है।
– दूसरी ओर इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया कि पुलिस तालाब के बाहर खड़ी है और बाबा डंडे के साथ युवक को बाहर निकालकर लाता है।
दादा को सता रही थी पोते की याद
– करीब दो साल पहले अंबाला-अमृतसर नेशनल हाइवे पर काली पलटन पुल के पास एक कार हादसा हुआ था। उस हादसे में रामगढ़ निवासी रविपाल की मौत हो गई थी। जिस बच्चे का अब अपहरण किया गया है यह उसी मृतक रविपाल का बेटा है।
– इस हादसे के बाद रवि पाल की पत्नी अपने बच्चे को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित प्रतापगढ़ अपने मायके में ही आकर रहने लग गई थी। अब विधवा बहू सुनीता और उसके ससुराल वालों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
– बताया जाता है कि सुनीता अपने बच्चे मोहित को उसके दादा गुरदेव या अन्य किसी को भी मिलने नहीं देती थी जो कि उनका वंशज था। ऐसे में पोते की याद बार-बार परिजनों को सताती थी और इसीलिए गुरदेव सिंह ने अपने दो भतीते शैंटी और नरेंद्र को गाड़ी देकर बच्चे को किडनैप करने भेज दिया।
दर्ज कर लिया गया मामला
रामगढ़ निवासी शैंटी और नरेंद्र के अलावा बच्चे मोहित के दादा गुरदेव के खिलाफ किडनैपिंग व मार-पिटाई की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के दादा ने ही उसका दो युवकों को भेजकर किडनैप करवाया था, लेकिन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे के दादा गुरदेव को भी जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। -दलीप सिंह, थानेसर थाना प्रभारी।
रामगढ़ निवासी शैंटी और नरेंद्र के अलावा बच्चे मोहित के दादा गुरदेव के खिलाफ किडनैपिंग व मार-पिटाई की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के दादा ने ही उसका दो युवकों को भेजकर किडनैप करवाया था, लेकिन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे के दादा गुरदेव को भी जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। -दलीप सिंह, थानेसर थाना प्रभारी।





