महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब का कहर…

 महाराष्ट्र के पुणे जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से पांच मौतें पिंपरी-चिंचवाड़ के फुगेवाड़ी इलाके में और तीन पुणे शहर के हडपसर इलाके में हुई हैं। इस घटना के बाद पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुणे के एक पुलिस अधिकारीन ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने योगेश वानखेड़े नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ़्तार किया है, जिसे पहले पुणे राज्य आबकारी विभाग ने हिरासत में लिया था। आरोप है कि इसी व्यक्ति ने दोनों जगहों पर शराब की सप्लाई की थी।

Back to top button