महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़। अलीगढ़ में बुधवार की रात को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली  मारी थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि ने बताया कि बुधवार की रात को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर जलाये जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ऑल इण्डिया हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पाण्डेय लापता, तलाश जारी
उन्होंने कहा कि इनमें से एक को बुधवार रात जबकि दो को गुरुवार को पकड़ा गया। पुतले को गोली मारने की आरोपी ऑल इण्डिया हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पाण्डेय लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें :-बीजेपी संविधान के साथ-साथ मुसलमानों के शरई अधिकारों पर की चोट: मदनी 
पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
गौरतलब है कि बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पूजा को महात्मा गांधी के कथित पुतले पर लगी बापू की तस्वीर पर गोली मारते और फिर पुतले को जलाते हुए देखा गया। इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
यह वारदात नौरंगाबाद इलाके में हिन्दू महासभा के कार्यालय के बाहर हुई। महासभा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के तौर पर मनाने का पहले ही एलान किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले को गम्भीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Back to top button