महज 15 मिनट! और ख़त्म हो जाएगा तानाशाह किम जोंग…!

न्यूयॉर्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है। शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने फिर दो मिसाइलें दागीं जो जापान से ऊपर से गुजरीं। इसके बाद से अफरातफरी का माहौल है। संयुक्त राष्ट्र में आपातकाल बैठक बुलाई गई है।

बहरहाल, उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया ने किम जोंग उन के खात्मे की पूरी तैयारी कर ली है। अमेरिका का दोस्त दक्षिण कोरिया चाहे तो महज 15 मिनट में इस तानाशाह का खात्मा कर सकता है।

दक्षिण कोरिया ने हाल ही में एडवांस एयरलांच क्रूस मिसाइल तैयार की है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि राडार पर इसका पता नहीं लगाया जा सकता। जर्मनी के टोरस सिस्टम्स की बनाई इस मिसाइल की रेंज 500 किमी है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मिसाइल 15 मिनट के अंदर उत्तर कोरिया की किसी भी परमाणु साइट पर हमला करने में सक्षम है। हालात बिगड़ते हैं और किम जोंग उन बेकाबू होता है तो इस मौके की तलाश की जाएगी कि वह कब अपने किसी परमाणु केंद्र का दौरा करे और उसको निशाना बनाते हुए मिसाइल दाग दी जाए।

अरुणाचल सीमा विवाद पर चीन ने दी भारत को धमकी, कहा…

स्पार्टन 3000 भी पूरी तरह मुस्तैद

उत्तर कोरिया जहांं एक के बाद एक मिसाइल परीक्षण करता जा रहा है, वहीं दक्षिण कोरिया तानाशाह को ठिकाने लगाने की योजना पर काम कर रहा है। दक्षिण कोरियाई सेना में स्पार्टन 3000 यूनिट तैयार है। यह यूनिट खासतौर पर किम जोंग उन को मारने के लिए बनाई गई है।

ये चुनिंदा जवान किसी भी समय सीमापार करके उत्तर कोरिया में प्रवेश करने और तानाशाह का पता लगाकर उसे मौत के घाट उतारने के लिए तैयार हैं।

Back to top button