मलिहाबाद : सरकार की तरफ से नहीं मिली अनुदान राशि, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

मलिहाबाद। ग्राम सभा ससपन के किसानों ने दिसंबर 2018 में साधन सहकारी समिति जमोलिया स गेहूं का बीज लिया था जिसमें सरकार की तरफ से अनुदान मिलता है। अनुदान सीधे किसानों के खातों में आता है लेकिन लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी किसानों को अनुदान नहीं मिला किसानों ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते हमारी समस्या का समाधान नही हो सका है। किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस बात की शिकायत की है।

किसान रमेश सिंह चौहान, राज कुमार ,सुशील कुमार शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, मालती देवी, दिनेश सिंह, सुशील कुमार सिंह ,वीर प्रकाश सिंह ने दिसंबर 2018 में साधन सहकारी समिति जमोलिया से खेतों में बोने के लिए गेहूं का बीज लिया था। लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अनुदान राशि किसानों के खाते में नहीं पहुंची है तो किसानों ने कई अधिकारियों से मिलकर इस बात की शिकायत की लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नही हुआ। परेशान किसानों  ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।

समाधान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन

किसानों के मुताबिक शिकायत करके परेशान हो चुके हैं आधिकारी ध्यान नही देते हैं काफी समय बीत चुका है अब किसान एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे तो शायद अनुदान मिल सके।

उपनिदेशक बोले

उपनिदेशक कृषि पी पी श्रीवास्तव से बात की बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नही है । इस मामले को तत्काल दिखवाया जाएगा। सम्बंधित अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा किसानों की सब्सिडी का रुपया जल्द उन्हें मिल सके।

Back to top button