ममता का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- हमें देशभक्ति ना सिखाए

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से देशभक्ति की भावना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया की सोच को लेकर जोश जगाने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। लेकिन पश्चिम बंगाल की सरकार ने स्कूलों को केंद्र का सर्कुलर न मानने का निर्देश दिया है और साथ ही ‘संकल्प से सिद्धि’ को लेकर दिए गए निर्देशों का भी पालन न करने का निर्देश दिया है।

अभी अभी: सोनिया का बड़ा फैसला: राहुल नही! प्रियंका को बनाना चाहती है कांग्रेस…!

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा

इसके अलावा स्कूलों में शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित करने को कहा गया था। इस शपथ में शिक्षक और विद्यार्थियों को साल 2022 तक देश से 5 समस्याओं को समाप्त करने के लिए शपथ लेने को कहा गया था इसमें गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, साम्प्रदायिकता और जातिवाद शामिल हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के निर्देशों को मानने के लिए बाध्य नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है वो दुर्भाग्यपूर्ण और अजीब है।

Back to top button