भूमिपूजन से पहले बिगड़े ओवैसी के बोल, कहा – बाबरी मस्जिद थी और रहेगी इंशाअल्लाह

नई दिल्ली। अयोध्या में आज कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। भूमि पूजन के पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर कहा है कि बाबरी मस्जिद थी और रहेगी।
PTI5_23_2019_000492Bएआईएमआईएम अध्यक्ष ने बुधवार को सुबह ट्वीट कर कहा, ‘बाबरी मस्जिद थी और रहेगी। इंशाअल्लाह।’ अपने ट्वीट के साथ ओवैसी ने बाबरी मस्जिद और बाबरी मस्जिद विध्वंस की एक-एक तस्वीर साझा की है।
उल्लेखनीय है कि नौ नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि को लेकर फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन को राम लला को सौंप दिया था। इसके साथ ही सरकार को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत ही आज राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है।





