भारत में 5 लाख से भी कम कीमत me लॉन्च हुई Renault Triber 7 सीटर, जानें खासियत…

भारतीय ऑटो मार्केट में Renault की Triber कार लॉन्च हो गई है. यह कार 7 सीट वाली कॉम्पैक्ट एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) है, जिसकी लंबाई 4 मीटर से कम है. कंपनी का दावा है कि यह कार रेनॉ क्विड और डस्टर के बीच के गैप को भरेगी. इस कार का मुकाबला हुंडई की नई लॉन्च Grand i10 Nios, मारुति सुजुकी अर्टिगा से रहेगा.
क्या है कीमत
कार के कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआत 4.95 लाख रुपये (RXE वर्जन) से हो रही है. इसके अलावा यह कार अन्य तीन वर्जन में उपलब्ध होगी. ये तीन वर्जन- RXL,RXT और RXZ हैं. इनकी कीमत क्रमश: 5.49 लाख, 5.99 लाख और 6.49 लाख रुपये है.
इस कार की लंबाई 3990 mm जबकि बिना डोर मिरर के चौड़ाई 1739 mm है. इसी तरह बिना रूफ रेल के 1643 mm ऊंचाई है. कार की व्हील बेस 2636 mm है.
यहां देखें कार के फीचर्स





