भारतीय टीम की नई जर्सी लांच

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने गुरुवार को टीम इंडिया की नई जर्सी का अनावरण किया। भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक ओप्पो मोबाइल इंडिया बना है। भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी को बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ओर ओप्पो मोबाइल के अध्यक्ष स्काई ली द्वारा मुंबई के एक प्रोग्राम में लांच किया गया। राहुल जौहरी द्वारा इंडियन टीम की नई जर्सी लांच किए जाने के बाद बीसीसाआई परिवार ने ओप्पो मोबाइल का भारतीय क्रिकेक में स्वागत किया। अब भारती क्रिकेट टीम सीमित ओवरों के मैच में ओप्पो की जर्सी पहनेंगी। बता दें कि ओप्पो मोबाइल इंडिया और बीसीसीआई का ये करार पांच साल के लिए हुआ है।

खबर के अ़नुसार अगर बीसीसीआई भारतीय टीम को 2017 चैम्पियन ट्रॉफी के लिए के लिए भेजता है तो पहली बार भारतीय टीम नई जर्सी पहनकर मैच खेलते हुए नजर आएगी। बता दें कि चैम्पियन ट्रॉफी एक जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यूजर्स ने भारतीय टीम की नई जर्सी लांच किए जाने पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक ट्विटर यूजर ने इसे अच्छा नहीं बताया और कहा कि पूरे भारत में जहां चीनी सामान का विरोध किया जा रहा है वहीं बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर ओप्पो मोबाइल का प्रचार करने जा रही है। ये बहुत शर्मनाक है। वहीं एक अन्य ने लिखा पहले वाली जर्सी अच्छी थी जबकी ओप्पो वाली जर्सी अच्छी नहीं हैं। कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर इस नई जर्सी का विरोध किया है।





