भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के प्रयास कर रहे घुसपैठिये को BSF ने मुठभेड़ में मार गिराया

बार्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने भिखीविंड सेक्टर में भारत-पाक सीमा फैंसिंग के पार एक पाक घुसपैठिए को मार गिराया। यह घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के प्रयास कर रहा था और BSF की चेतावनी के बाद भी आगे बढ़ता जा रहा था। इस पर BSF ने उसेे मार गिया। BSF ने पाक रेंजर्स को इसकी सूचना देते हुए फ्लैग मीटिंग के लिए कहा है।

भिखीविंड सेक्टर में तैनात BSF की 138 बटालियन के जवान बार्डर आब्जवर्विंग पोस्ट (बीओपी) भरोपाल गश्त कर रहे थे। इस दौरान कल रात करीब 9.43 बजे पाकिस्तान की तरफ से एक इंसानी साय के भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ते देखा। बल की टुकड़ी चौकस हो गई और आगे बढ़ने वाले घुसपैठिये को चेतावनी देते हुए वापस लौटने को कहा। मगर यह पाक घुसपैठिया BSF की चुनौती को अनदेखा करते हुए लगातार आगे बढ़ता गया। इस पर BSF के जवानों ने उस पर फायर खोल दिया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

BSF के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में इलाका में की गई सर्च के बाद एक पाक नागरिक का शव मिला। जिसकी उम्र लगभग 45 साल के करीब है। BSF अधिकारियों ने इसकी सूचना पाक रेंजर्स को देते हुए फ्लैैग मीटिंग के लिए कहा, ताकि शव की पहचान के बाद उसे पाक रेंजर्स के हवाले किया जा सके। समाचार लिखे जाने तक BSF और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैैग मीटिंग होने की पुष्टि नहीं हो सकी।

Back to top button