भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल में बना ली जगह

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान श्रीलंका के साथ था लेकिन बारिश की एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। भारत को ग्रुप मुकाबले में प्वाइंट्स टेबल पर टॉप रहने की वजह से फाइनल में जगह मिल गई।

भारतीय टीम ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में सातवीं बार जगह बना ली है। भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। इस मैच में टॉस भी नहीं हो पाया। भारत ने ग्रुप मुकाबलों में अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लिहाजा उसे फाइनल में जगह मिल गई।

भारत को क्यों मिली फाइनल में जगह

एशिया कप के ग्रुप मैच में भारत ने अपने तीनों मुकाबले जीते थे। पहले मैच में भारत ने कुवैत को सात विकेट से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान पर 60 रन से जीत दर्ज की थी। आखरी लीग मैच में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन विकेट से जीत हासिल की थी। भारत लीग मुकाबलों में टॉप पर रहा था जबकि श्रीलंका की टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी। भारत को पहले स्थान पर रहने की वजह से आगे जाने का मौका मिला।

भारत सातवीं बार पहुंचा फाइनल में

टीम इंडिया ने सातवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने अब तक सबसे ज्यादा छह बार अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीता है। पिछली बार भारत सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा था।

 

Back to top button