भड़के एसपी, शिक्षिका निलंबित,कक्षा तीन की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों पक्षों के समर्थक एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे और समझौते का प्रस्ताव रख दिया। इस पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। इस मामले में रमाला इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और एक शिक्षिका को निलंबित किया गया था।

बुधवार को शिक्षिका और पीड़ित पक्ष के कुछ लोग एसपी ऑफिस में समझौता कराने पहुंच गए। एसपी से मुलाकात की। एसपी का कहना था कि शिकायत और जांच के बाद ही मामला दर्ज हुआ था। पीड़िता मासूम के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है, प्रकरण बेहद गंभीर है। कानून का मजाक न बनाया जाए। इस पर दोनों पक्षों के लोग बैरंग लौट गए।
यह था मामला





