भगवान राम की मूर्ति के बाद अब CM योगी ने दिए रामलीला मैदान निर्माण के आदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने के आदेश के बाद अब रामलीला मैदान बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस कड़ी में पहले 10 जिलों गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, बरेली, आगरा, फिरोजाबाद और सहारनपुर में रामलीला मैदान बनाने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.भगवान राम की मूर्ति के बाद अब CM योगी ने दिए रामलीला मैदान निर्माण के आदेश

जहां पहले से रामलीला मैदान बने हैं, उनका कायाकल्प भी करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश के सभी डीएम से उनके जिलों में सबसे पुराने और सबसे बड़े रामलीला मैदान/स्थानों पर तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए निर्देश दिया है. इसके अलावा रामलीला मैदान के प्रवेश द्वार पर एक बड़े गेट का निर्माण किया जाएगा, जिसका नाम अयोध्या, मिथिला, जनकपुर, पंचवटी और चित्रकूट के नाम पर रखा जायेगा.

उल्लेखनीय है कि यूपी के कुछ जिलों में पहले से रामलीला मैदान बना हुआ है. जबकि कई ऐसे भी जिले हैं, जहां रामलीला मैदान नहीं है. रामलीला मैदान के लिए सबसे पहले जमीन निर्धारित की जाएगी, इसके बाद मैदान के आस-पास 6 से 8 फीट ऊंची दीवार भी बनाई जायेगी. जिसके दोनों तरफ रामायण के प्रसंग से जुड़ी कहानियां उकेरी जायेंगी और धार्मिक चित्र बनाए जाएंगे. आपको बता दें कि सीएम योगी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम बदलने को लेकर सुर्ख़ियों में हैं और इसी के चलते विपक्ष उनपर हमलावर भी हो रहा है. 

 

Back to top button