बड़े भाई और भाभी से बदला लेने के लिए देवर ने किया ऐसा काम कि सुनकर पुलिस भी होगी हैरान

हाल ही में अपराध का एक मामला मुंबई के गोवंडी इलाके से सामने आया है. इस मामले में एक शख्स ने मात्र 7 साल के अपने भतीजे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अपने भाई-और भाभी से नाराज था. जी हाँ, इस मामले में बताया गया है कि आरोपी शख्स ने अपने बड़े भाई और भाभी से बदला लेने के लिए उनके बेटे की हत्या कर दी है और इस हत्या की वजह थी कि आरोपी के भैया और भाभी उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे. जी हाँ, वहीं इस मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.बड़े भाई और भाभी से बदला लेने के लिए देवर ने किया ऐसा काम कि सुनकर पुलिस भी होगी हैरान

आइए बताते हैं पूरा मामला. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार गोवंडी इलाके में रहने वाला आरोपी व्यक्ति अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहता था और उन्हीं के परिवार में 7 साल का बच्चा ही रहता था. वहीं अब बताया जाता है कि कुछ दिन पहले घर से बच्चा गायब हो गया और घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला. उसके बाद बच्चे की लाश घर से थोड़ी दूर पर सड़क के किनारे मिली जिससे परिजन हैरान रह गये.

वहीं पुलिस को बताई जानकारी में बताया गया कि आखिरी बार बच्चा अपने चाचा आरोपी के साथ दिखा था और उसके बाद जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस मामले में आरोपी ने बताया कि वह अपने बड़े भाई और भाभी से बदला लेना चाहता था, क्योंकि वे दोनों उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते इस वजह से उसने उनके बच्चे को मार दिया.

Back to top button