#बड़ी खुशखबरी: स्मार्टफोन-स्मार्ट टीवी समेत शाओमी के इन 7 प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई कटौती

Xiaomi ने पिछले 1 महीने के भीतर अपने कई सारे प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की है। शाओमी ने एमआई ए2, रेडमी नोट 5 प्रो, स्मार्ट टीवी समेत 7 प्रोडक्ट्स की कीमतें भारत में कम की है। बता दें कि 10 जनवरी को शाओमी भारत में 65 इंच का स्मार्ट टीवी भी लांच कर रही है। खैर आइए जानते हैं शाओमी के उन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में जिनकी कीमतों में कटौती हुई है।#बड़ी खुशखबरी: स्मार्टफोन-स्मार्ट टीवी समेत शाओमी के इन 7 प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई कटौतीXiaomi Mi A2
इस फोन की कीमत में 3 हजार रुपये की कटौती हुआ है। अब शाओमी एम आई ए2 को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर आपको 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।

Redmi Note 5 Pro
भारत में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro की कीमत में भी कमी हुई है। कटौती के बाद रेडमी नोट 5 प्रो को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। वहीं इसका 6 जीबी रैम वाला वेरियंट 13,999 रुपये में मिल रहा है।

Poco F1
शाओमी का Poco F1 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। अब इस फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।

Redmi 6A
रेडमी 6ए शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। रेडमी 6ए को अब 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 6,999 रुपये थी। इस समय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी 6ए एक बेहतरीन फोन है।

Mi LED TV 4C Pro
Mi LED TV 4C PRO का 32 इंच वाला वेरियंट अब 2,000 रुपये की कटौती के साथ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं कंपनी ने Mi LED TV 4A PRO के 49 इंच वाले वेरियंट की कीमत में भी 1,000 रुपये की कमी की है। इसके अलावा एमआई टीवी 4ए का 32 इंच वाला वेरियंट 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 13,999 रुपये थी।

Back to top button