बेहद सस्ते में कर आये विदेश यात्रा, यहाँ भारत के 100 रुपए हैं 20 हजार रुपए के बराबर…

हमेशा भारतीय मुद्रा की तुलना अमरीकी मुद्रा से की जाती है और निराशा ही हाथ आती है। जिसकी बड़ी वजह ये है कि आज तक डॉलर की तुलना में रूपया कभी ऊपर उठ ही नहीं पाया और अंतर भी बिलकुल जमीन आसमान जैसा है। आज एक डॉलर 69.37 रुपये के बराबर है।लेकिन इतना निराश होने की जरूरत नहीं है भारतीय मुद्रा इतनी भी कमजोर नहीं है। अगर विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं तो बस रुपये जोड़ना शुरू कर दीजिये क्योंकि थोड़े रुपयों में भी आप विदेश घूम सकते हैं। जानिए उन खूबसूरत देशों के बारे में जहां की मुद्रा भारतीय रुपये की तुलना बहुत कमजोर है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।बेहद सस्ते में कर आये विदेश यात्रा, यहाँ भारत के 100 रुपए हैं 20 हजार रुपए के बराबर...

वियतनाम एक देश है जो अपने बौद्ध पगोडा, शानदार वियतनामी व्यंजन और नदियों के लिए जाना जाता है। वियतनाम भारतीयों के घुमने के लिए बिल्कुल बेस्ट जगह है क्योंकि यहां की संस्कृति बहुत अलग है।यह बहुत दूर नहीं है और बहुत महंगा भी नहीं है क्योंकि यहां 1 रुपया, 355.04 वियतनामी डोंग के बराबर है। युद्ध के संग्रहालय और फ्रेंच वास्तुकला इसके आकर्षण का केन्द्र हैं।

द्वीपों वाले देश इंडोनेशिया में साफ नीला पानी और उष्णकटिबंधीय जलवायु देखने को मिलता है। इंडोनेशिया उन देशों में से एक है जहां भारतीय मुद्रा की कीमत काफी अधिक है। यहां 1 रुपया, 207.78 इंडोनेशियन रुपिया के बराबर है। इसके अलावा यहां भारतीयों को मुफ्त वीजा दिया जाता है। जिसका मतलब है कि आप ज्यादा खर्च किए बिना इस खुबसुरत देश में घूम सकते हैं।

कंबोडिया अपने विशाल पत्थरों से बने अंगकोर वाट मंदिर के लिए लोकप्रिय है।भारतीय नागरिक यहां अधिक खर्च किये बिना घुम सकते हैं। इसके रॉयल पैलेस, राष्ट्रीय संग्रहालय और पुरातात्विक खंडहर आकर्षण के केन्द्र हैं। कंबोडिया पश्चिमी देशों के पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है।अब इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे भारतीयों के बीच भी फैल रही है। यहां 1 रुपया, 63.23 कंबोडियन रियाल के बराबर है।

जापान के सुशी और चेरी का फूल इसके आकर्षण का केन्द्र हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि यह उन देशों में से एक है जिनकी मुद्रा भारतीय रुपए से कम है। जापान एक ऐसा देश है, जिसकी संस्कृति काफी पुरानी है, फिर भी सबसे अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक है। यहां 1 रुपया, 1.70 जापानी येन के बराबर है।

हंगरी की वास्तुकला और इसकी संस्कृति काफी लोकप्रिय है, जो रोमन, तुर्की और अन्य संस्कृतियों से प्रभावित है। हंगरी की राजधानी बुद्धापेस्ट दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है। यहां 1 रुपया, 3.99 हंगेरियाई फ़ॉरिंट के बराबर है।

पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में स्थित है और यह उन यात्रियों कि पहली पसंद है, जो ब्राजील या अर्जेंटीना जैसे पड़ोसी देशों में जाना पसंद करते हैं। हालांकि, पैराग्वे में प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है। भारतीय यहां आराम से घूम सकते हैं क्योंकि यहां 1 रुपया, 88.48 पैरागुएआन गुआरानी के बराबर है।

Back to top button