बेन स्टोक्स का रिटायरमेंट बना ईसीबी के लिए मुसीबत

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के दिन ड्रेसिंग रूम में उनके भाषण की वीडियो फुटेज शेयर करने के मामले में इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) सवालों के घेरे में आ गया है। मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ईसीबी पर खेल के भ्रष्टाचार विरोधी नियम तोड़ने का आरोप लगाया है।

वहीं अब सब तरह के विवादों से दूर जा चुके स्टोक्स ने इंटरनेट मीडिया पर इस घटना पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि जिसने ऐसा किया, उसे नौकरी से निकालो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था भाषण

इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के विरुद्ध इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट के खत्म होने से पहले ही बेन स्टोक्स ने चौथे दिन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। वही उसी दिन ईसीबी ने स्टोक्स के संन्यास से जुड़े भाषण का ड्रेसिंग रूम फुटेज शेयर कर दिया था। तब कप्तान स्टोक्स ने अपने साथियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के फैसले के बारे में बताया और ईसीबी ने ही उनके इस भाषण का वीडियो बनाया था। इसके बाद ईसीबी ने चायकाल के ब्रेक से ठीक पहले स्टोक्स के रिटायरमेंट की घोषणा की और ड्रेसिंग रूम का फुटेज शेयर किया।

इस घोषणा के बाद, 35 वर्ष के स्टोक्स ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया, हालांकि इंग्लैंड यह मैच 160 रनों से हार गया और न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज जीत ली।

पहले मैच के बाद भी हुआ था विवाद

वहीं सीरीज के पहले मैच के बाद ही स्टोक्स और उनके साथी एटकिंसन नाइटक्लब की घटना को लेकर विवाद में आ गए थे, इसके बाद स्टोक्स को दूसरे टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था और शायद यही उनके करियर की अंत की भी वजह बना। अब ईसीबी को भेजे गए एक पत्र में आइसीसी ने आरोप लगाया कि खेल के दौरान स्टोक्स के संन्यास के भाषण का फुटेज प्रसारित करना अंतरराष्ट्रीय मैचों में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्रों (पीएमओए) के लिए गवर्निंग बाडी के मानकों का उल्लंघन था।

Back to top button