पटना.बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडेय की सुसाइड के बाद इस बात की चर्चा है कि बुधवार की रात वह आखिर किस बात को लेकर परेशान थे। एक सप्ताह पहले डीएम बनने के बाद से मुकेश बक्सर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रह रहे थे। सर्किट हाउस के कर्मियों के अनुसार मुकेश बुधवार की रात बहुत परेशान थे। वह देर रात तक सर्किट हाउस में इधर-उधर टहल रहे थे फिर गुरुवार सुबह दो दिन की छुट्टी पर दिल्ली चले गए। निर्देश देकर हमेशा के लिएचले गए…
– बक्सर में पदभार संभालने के बाद मुकेश ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
– उन्होंने सभी को अपने विभाग की फाइलें अपडेट करने का निर्देश दिया था। मुकेश ने कई प्रखंडों का दौरा भी किया था।
– एक सप्ताह से वह सर्किट हाउस में रह रहे थे। उन्हें कुछ दिनों बाद सरकारी आवास में शिफ्ट होना था।
– 2012 बैच के आईएएस मुकेश की 4 अगस्त को पहली बार डीएम के रूप में बक्सर में पोस्टिंग हुई थी।
खबर पढ़ चौक गए बक्सर के लोग
– गुरुवार की रात गाजियाबाद स्टेशन से एक किमी. दूर कोटगांव के पास रेलवे ट्रैक पर मुकेश का शव मिला।
– शुक्रवार सुबह अखबार में डीएम की सुसाइड की खबर बक्सर के लोग चौक गए।
– सिविल कोर्ट में काम करने वाले धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खबर देख ऐसा लगा कि कोई मजाक कर रहा है। सुसाइड की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा था।