बिहार के राज्यपाल के वेलकम प्रोग्राम में गुब्बारा फटने से लगी आग, 5 बच्चे झुलसे

बागपत. यहां शनिवार को बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के स्वागत कार्यक्रम में गुब्बारा फटने से आग लग गई, जिसमें 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, राज्यपाल अपने पैतृक‍ गांव हिसावदा आए थे, जिसपर ग्रामीणों ने उनके स्वागत में एक कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम स्थल को गैस से भरे गुब्बारों से सजाया गया था। इस दौरान कुछ बच्चों ने एक साथ कई गुब्बारे वहां उड़ा दिए, जिसके फटने से आग लग गई, जिसमें बच्चे घायल हो गए। हालांकि, राज्यपाल पूरी तरह से सुरक्ष‍ित हैं।बिहार के राज्यपाल के वेलकम प्रोग्राम में गुब्बारा फटने से लगी आग, 5 बच्चे झुलसे

कार्यक्रम स्थल को गैस से भरे गुब्बारों से सजाया गया था। इस दौरान कुछ बच्चों ने एक साथ कई गुब्बारे वहां उड़ा दिए, जिसके फटने से आग लग गई।

ये भी पढ़ें: अगर टीम इंडिया को बनना है नंबर-1 तो श्रीलंका के खिलाफ करना होगा ये करिश्मा

Back to top button