बिहार के पांच नगर निकायों में वोटिंग जारी, धीरे-धीरे बढ़ रही वोटरों की कतार
May 8, 2018
1 minute read
बिहार के पांच नगर निकायों में वोटिंग जारी, धीरे-धीरे बढ़ रही वोटरों की कतार
पटना। राज्य के पांच नए नगर परिषद में मंगलवार को मतदान सुबह सात बजे से जारी है। मतदाता शाम पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे। गर्मी के बावजूद बूथों पर वोटरों की कतार लंबी होती जा रही है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
यहां पड़ रहे वोट
वैशाली के जिले महनार, रोहतास के विक्रमगंज, औरंगाबाद के दाउदनगर, पूर्वी चंपारण के ढाका और बांका जिला मुख्यालय के बांका नगर परिषद में वोटिंग हो रही है। निर्वाचन आयोग ने स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।
कंट्रोल रूम में की जा सकती शिकायत
आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने मतदान और मतगणना के दौरान किसी भी तरह की शिकायत आयोग के कंट्रोल रूम में 0612-2506844 नंबर पर की जा सकती है। इसके अलावा संबंधित जिलों में भी कंट्रोल रूप की स्थापना की गई है।