वीडियो: देखे कैसे बिल गेट्स और वॉरेन बफे बन गए वेटर, जिसे देख हर कोई रह गया गंद…

ज्यादातर लोगों को लगता है कि ज्यादा पैसे कमाने के बाद उन्हें छोटे-मोटे काम नहीं करने चाहिए। पैसे से हर सुख को खरीदा जा सकता है। मगर, दुनिया के दो बड़े अमीर शख्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे ऐसा नहीं मानते हैं। उन्हें खुशी पैसे से नहीं, कुछ अलग करने से मिलती है। तभी उन्होंने लोगों की सेवा करने का काम चुना।

हाल ही में बर्कशायर हैथवे की सालाना बैठक में वॉरेन बफे के साथ मौजूद बिल गेट्स ने कुछ देर के लिए खुद को अपने कामों से अलग करने के लिए वक्त निकाला। वे दोंनों पास में ही डेरी क्वीन रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां पहले लंच किया। इसके बाद वहां के मैनेजर से रेस्टोरेंट चलाने को लेकर ट्रेनिंग ली और दोनों ने एप्रिन पहनकर नेम प्लेट लगा ली।

गौतरलब है कि वॉरेन बफे डेरी क्वीन रेस्टोरेंट चेन के ऑनर हैं, जिसे उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे ने साल 1998 में खरीदा था। बिल गेट्स ने पिछले हफ्ते एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा- हमने सीखा कि कैश रजिस्टर कैसे संभालते हैं, मेहमानों का स्वागत कैसे करें और कस्टमर को मुस्कान के साथ उनका ऑर्डर सर्व किया। मुझे लगता है कि वॉरेन की तुलना में मैंने तेज से सीखा… लेकिन आप इसका फैसला खुद कीजिए।

तो इसलिए अब चीन-अमेरिका के बीच बढ़ेगा तनाव, क्योंकि…

गेट्स ने अपने ब्लॉग पर करीब 4 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दोनों व्यवसायियों को काम करने के लिए तैयार होते हुए दिखाया गया है। इस दौरान बफे ने गलती से दो नामों की प्लेट लगाने के बाद मजाक में कहा- यह हमारी योग्यता का एक नमूना है। अगर आपको लगता है कि यह बुरा है, तो तब तक इंतजार करें, जब तक कि हम वास्तव में हरकत में न आ जाएं। साथ ही दोनों ने आपस में भी हंसी मजाक किया।

यहां वे वेटर के ड्रेस में ग्राहकों के ऑर्डर बुक करने से लेकर फूड सर्व करते दिखे। साथ ही उन्होंने कैश काउंटर को भी संभाला, जहां वे ग्राहकों से हंसी-मजाक कर रहे थे। खुद बिल गेट्स और बफे ने आइसक्रीम वेडिंग मशीन से आइसक्रीम निकालकर ग्राहकों को सर्व की। इस दौरान दोनों ग्राहकों से हल्के-फुल्के मजाक भी किए।

बफे ने एक कस्टमर से कहा- किसका खराब लक मुझे यहां तक खींच लाया। दरअसल, उन्होंने कोन में जो आइसक्रीम निकाली थी, वह अच्छी तरह से उसमें नहीं आई थी। गौरतलब है कि बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं, जबकि वॉरेन बफे चौथे नंबर पर हैं। दोनों ही दुनिया के सबसे बड़े दानदाता भी हैं।

https://twitter.com/BillGates/status/1135880629084495878?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1135880629084495878&ref_url=https%3A%2F%2Fnaidunia.jagran.com%2Fworld-two-richest-man-bill-gates-and-warren-buffett-serves-in-dairy-queen-shift-2986093

Back to top button