तो इसलिए अब चीन-अमेरिका के बीच बढ़ेगा तनाव, क्योंकि…

ताइवान ने पुष्टि की है कि उसने अमेरिका से 100 से अधिक टैंक, हवाई रक्षा प्रणाली और टैंक विध्वंसक मिसाइल प्रणाली देने का आग्रह किया है. इस रक्षा खरीद से अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही चले आ रहे तनाव के और गहरा होने की आशंका है.

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने 108 एम1ए2 अब्राम्स टैंक, 1,240 बख्तरबंद वाहन विध्वंसक टीओडब्ल्यू मिसाइल, 409 टैंक विध्वंसक जैवलिन मिसाइल और 250 हवाई रक्षा स्टिंगर मिसाइलों के लिए आग्रह पत्र भेजा है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रक्रिया सामान्य तरीके से जारी है.

सभी टेलिकॉम कंपनियों को चीन में जल्द 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए मिली हरी झंडी

ताइवान के लिए अमेरिका हथियारों का मुख्य आपूर्तिकर्ता है. चीन को ऐसे किसी कदम से इसलिए दिक्कत होती है, क्योंकि वह ताइवान को अपना हिस्सा मानता है. खबरों में यह भी कहा गया है कि ताइवान ने 66 अतिरिक्त एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने का भी आग्रह भेजा है.

Back to top button