बिना किसी कट के The Odyssey भारत में होगी रिलीज

किसी भी फिल्म को रिलीज करने से पहले उसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से पास कराना पड़ता है। कुछ फिल्में छटनी के बाद ही बड़े पर्दे पर उतर सकती हैं और यह हाल सिर्फ भारतीय फिल्मों का नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों को भी भारत में रिलीज करने के लिए इसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

कई हॉलीवुड फिल्में जब भारत में रिलीज हुईं तो उन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली जिनमें हालिया हॉरर थ्रिलर ऑब्सेशन (Obsession) भी है। हालांकि, क्रिस्टोफर नोलम (Christopher Nolan) की आगामी फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) के साथ ऐसा नहीं हुआ।

सेंसर बोर्ड से पास हुई द ओडिसी
क्रिस्टोफर नोलम की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey Film) बिना किसी बदलाव के ही भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे बिना किसी कट के CBFC ने हरी झंडी दिखा दी है।

द ओडिसी में नहीं लगा एक भी कट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने द ओडिसी को बिना किसी कट या बदलाव के मंजूरी दे दी है। फिल्म में कोई भी सीन या डायलॉग बदला नहीं गया है। इसका मतलब इंडियन ऑडियंस भी द ओडिसी का वही वर्जन देख पाएंगे, जो पूरी दुनिया देखेगी।

कितने घंटे की होगी फिल्म?
बात करें सर्टिफिकेशन की तो द ओडिसी को A सर्टिफिकेट मिला है। यानी कि फिल्म को 18 साल और उससे ज्यादा उम्र की ऑडियंस ही देख पाएगी। 9 जुलाई को फिल्म को ए सर्टिफिकेट दे दिया गया है। यह सिनेमाघरों में 172.33 मिनट यानी 2 घंटे, 52 मिनट और 33 सेकंड की अवधि में दिखाई जाएगी।

क्रिस्टोफर नोलन ने नहीं लिया था रिस्क
मालूम हो कि क्रिस्टोफर नोलन की पिछली फिल्म ओपेनहाइमर (2023) को जब भारत में रिलीज किया गया था, तब बिना सेंसर बोर्ड के निर्देश के खुद ही मेकर्स ने फिल्म से एक न्यूड सीन हटा दिया था। मेकर्स ने भारतीय ऑडियंस के लिए सीन को CGI की मदद से एडिट किया था। अब देखना होगा कि द ओडिसी के साथ भी मेकर्स यही करते हैं या नहीं।

प्रीमियर के लिए भारत आई द ओडिसी की स्टार कास्ट
क्रिस्टोफर नोलन ने दुनियाभर में द ओडिसी को रिलीज करने से पहले भारत में फिल्म का प्रीमियर किया। इस इवेंट में डायरेक्टर के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी पहुंची है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब क्रिस्टोफर ने अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन भारत में किया हो। उनके साथ फिल्म की प्रड्यूसर एमा थोमस, कास्ट टॉम हॉलैंड और मैट डेमन भी इवेंट का हिस्सा बने।

बता दें कि फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Back to top button