बिना अंडे का आम का केक बनाओ, बच्चों का दिल जीत जाओ

सावन के महीने में जब आप प्‍योर वेजिटेरियन होते हैं तो इस केक को स्‍वीट डिश के तौर पर खा सकते हैं।

सामग्री:

मैदा 1 कप,

आम 1,

कन्डेन्स्ड मिल्क आधा कप,

पाउडर चीनी आधा कप,

दूध 3-4 टेबल स्पून,

मक्खन तीन चौथाई कप,

काजू 2 टेबल स्पून,

किशमिश 2 टेबल स्पून,

बेकिंग पाउडर 1छोटी चम्मच,

बेकिंग सोडा चौथाई छोटी चम्मच

विधि: आम को काट कर उसका पल्प निकाल लीजिये, और फेंट लीजिये। मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 बार अच्छी तरह छान लीजिये। दूसरे बड़े प्याले में मक्खन, आम का पल्प और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फेंट कर गुठलियां खत्‍म होने तक मिक्स कर दीजिये, फिर इसमें पाउडर चीनी अच्छी तरह मिला लीजिए। काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये। किशमिश के डंठल हटाकर कपड़े से पोंछ लीजिये।

ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिये लगा दीजिये। जिस कन्टेनर में केक बेक करना है उसे भी तैयार कर लीजिये। कन्टेनर में बटर या घी लगाकर चिकना कर लीजिये। बटर पेपर या सादा प्लेन पेपर बर्तन के तले के आकार का काट लीजिये और तले में पेपर डालकर उसके ऊपर भी थोड़ा बटर डालकर चिकना कर लीजिये। मिश्रण में दूध मिलाकर भी मिक्स कर

Back to top button