बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 337 अंक उछला, निफ्टी 10,900 के ऊपर बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 337.35 अंकों की मजबूती के साथ 36,981.77 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.30 अंको की उछाल के साथ 10,946.20 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 हरे निशान और 15 लाल निशान पर कारोबार कर बंद हुए। सेंसेक्स आज करीब 140 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 36,785.59 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 36 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 10,883.80 पर खुला।





