बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े टेंट व्यवसायी से लूटे लाखों रुपए

सीतापुर। सीतापुर के महोली कोतवाली इलाके में दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने व्यवसायी से दो लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने मौके पर छानबीन कर टीमें गठित कर दी हैं।
सीतापुर के महोली में सीसीटीवी फुटेज में आए लुटेरेमहोली के मुहल्ला मास्टर कॉलोनी पश्चिमी निवासी राजन गुप्ता टेंट व्यवसायी है। राजन सोमवार की दोपहर बैंक से दो लाख रूपये लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। घर के समीप ही बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके पास रखा रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
सीतापुर के महोली में लूट के बाद जांच करते एएसपी डॉ राजीव दीक्षितइस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक अन्य बाइक पर सवार तीन बदमाश मुख्य सड़क पर निगरानी भी देते रहे। इसका खुलासा घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हुआ। मामले की जानकारी लगते ही एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने पीड़ित व स्थानीय लोगों से पूछताछ की और घटना के शीघ्र खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया है।





