बलरामपुर अस्पताल की बालरोग ओपीडी से डॉक्टर गायब

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में बाल रोग ओपीडी में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। दूर से इलाज के लिए बच्चों के माता-पिता इलाज के लिए इधर से उधर भटकते रहे। डॉक्टर न मिलने पर निराश होकर माता-पिता अपने बच्चों को बिना इलाज के ही वापस लौट गए।
बहराइच निवासी गुलाब के 14 वर्षीय बेटा दरगाही जेई का मरीज था। परिवारीजन गंभीर हालात में लेकर बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी लेकर आये थे। ओपीडी में वह बच्चे को लेकर इधर से उधर घूमते रहे , लेकिन वहां कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। बच्चे के पिता ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल से ही ब्रजेश पाठक का इलाज चल रहा था। आज तबियत ज्यादा बिगडऩे पर बच्चे को लेकर आये थे, लेकिन डॉक्टर न मिलने पर बिना इलाज ही लौट गये।

Back to top button