बर्तनों में हो ऐसे दाग तो उनको चांदी की तरह चमकाने के लिए अपनाये ये घरेलू नुस्खे !

# जले हुए बर्तन में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। फिर इसे बर्तन वाले तार से रगड़ कर साफ कर लें। आपका जला हुआ बर्तन बिल्कुल चमकने लगेगा।
# एक कच्चा नींबू लें और बर्तन के साइड में रगड़े। फिर उसमें 3 कप गरम पानी डाले। अब ब्रश से जले हुए दाग के निशान साफ करें।
# बर्तन में नमक और पानी डाल कर खौलाएं। इसे 4 मिनट तक के लिये उबालें। फिर दाग को बर्तन धोने वाले तार या ब्रश से साफ कर लें।
# टमाटर का रस काफी प्रभावशाली होता है। जले हए बर्तन में टामटर का रस और पानी को गरम करें। फिर इसे ब्रश से साफ कर लें। आप चाहें तो इसमें नमक का भी प्रयोग कर सकती हैं।
# इमली का रस दाग हटाने के लियेकाफी अच्छा होता है। यह भी टमाटर के रस की ही तरह काम करता है। प्याज प्याज के छोटे टुकडे़ काट कर उन्हें जले हुए बर्तन में पानी डाल कर गरम करें। कुछ ही देर में आप देखेंगी कि किस तरह से बर्तन के जले हुए निशान ऊपर की ओर तैरने लगते हैं।
# अमोनिया और पानी को मिक्स कर के जले हुए बर्तन में गरम करें। एक बार गरम होने के बाद इसे ब्रश से साफ कर ले। पानी को मिक्स कर के जले हुए बर्तन में गरम करें। एक बार गरम होने के बाद इसे ब्रश से साफ कर ले।





