बरात से लौट रहे थे पांच दोस्त, हादसे में सभी की हुई मौत

पटना. तेज गति से आ रही बेकाबू सफारी ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई। सभी दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घटना पटना जिले के मनेर के महादेव स्थान के पास सोमवार की रात की है। बरात से लौट रहे थे सभी…
बरात से लौट रहे थे पांच दोस्त, हादसे में सभी की हुई मौत
 
– घटना के बारे में बताया जाता है कि तेज गति से आ रही सफारी गाड़ी ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
– तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की अस्पताल ले जाने के दौरान में मौत हो गई। 
– मनेर के सहलीचक से अंकु नाम का युवक अपने चार दोस्तों के साथ सफारी गाड़ी से सवार होकर बिहटा के मौदही गांव बरात में गया था और देर रात बरात से लौट रहा था।

ये भी पढ़े: लव मैरिज से नाराज लड़की की फैमिली ने लड़के के घरवालों पर किया तेजाब से हमला

– मनेर के महादेव स्थान के पास सफारी ने एक खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी ट्रक आगे जाकर पेड़ से टकरा गई

– मृतकों में चार लोग ब्यापुर के और एक सहालीचक का रहने वाला था। मरने वाले युवक के नाम अंशु, श्रवण, राजेशपप्पू राय, नीतीश था।
– घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को सफारी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज।
Back to top button