बनाये स्वादिष्ट और पौष्टिक लेमन राइस

सामग्री :
1 बड़ा नींबू, चौथाई टे.स्पून हल्दी पाउडर, 5 हरी मिर्च, चौथाई इंच का टुकड़ा अदरक, 1 टे.स्पून नमक, डेढ़ कप चावल।
छौंक के लिए:
आधा टे.स्पून सरसो, 1 टे.स्पून चने की दाल, 1 चुटकी हींग, 1 टे.स्पून तेल।

विधि :
नींबू का रस निकाल लें इस रस में हल्दी पाउडर और नमक भी डाल दें।
हरी मिर्च और अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में तेल गर्म करें जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें चने की दाल और हींग डालकर भूने। जब चने की दाल भुन कर ब्राउन हो जाये तो इसमें नींबू का रस भी डाल दें।
चावल को उबाल लें इसमें नींबू का मिश्रण डाल कर मिलाकर गर्मागर्म लेमन राइस सर्व करें।





