बनाइये फ्रूट क्रीम चाट, खाने में होती है बेहद टेस्टी…

फ्रूट क्रीम चाट खाने में बेहद टेस्टी होती है, इसे आप घर बनाकर सर्व कर सकते हैं। आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं, चलिए जानते हैं फ्रूट क्रीम चाट बनाने की विधि के बारे में…



आवश्यक सामग्री:

500 ग्राम फ्रेश क्रीम,
100 ग्राम (पीसी हुई) चीनी,
दो केला,
दो सेब,
दो आम,
2 कटोरी (हरे, काले मिक्स) अंगूर,
एक कटोरी अनार के दाने,
1 कटोरी (कटी हुई) स्ट्रॉबेरी,
दो रुअफजा।

ऐसे बनाएं फ्रूट क्रीम चाट:

# आप फ्रूट क्रीम चाट बनाने के लिए सर्व प्रथम क्रीम में चीनी डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिए।

#इसके बाद इसमें फलों के कटे हुए टुकड़े मिला लीजिए।इसके बाद इसमें रुअफजा डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

#करीब दो-तीन घंटे इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए। इसका बाद ठंडी-ठंडी फ्रूट क्रीम चाट सर्व कीजिए। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो आपको मजा आ जाएगा।

Back to top button