बनाइये पूरी अब नये रंग व स्वाद में…

पूरी सब्जी का नाम सभी के मुंह में पानी आने लगता है। भारत में अधिकतर त्यौहारों के वक्त पूरी का बनाना आम सी बात है। लेकिन आपने कभी स्वादिष्ट टेस्टी और हेल्दी पालक की पूरी खाई है। अगर नहीं तो यहां हम आपको आज पालक की पूरी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं…

सामग्री:-
ताजा पालक 250 ग्राम
अदरक कटी हुई एक चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
एक कप आटा
प्याज चोथाई मोटी कटी हुई।
बनाने की विधि- पालक के पत्तों को पानी में थोडी देर पकाकर निकाल लें। ठंडा होने पर इसका पेस्टा बना लें, अब आटे में नमक और पालक का पेट मिलाकर थोडा सख्त गूंथकर 10 मिनट के लिए छोड दें। अब इसके छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी के आकार में बेलें ओर डीप फ्राई कर लें। गरम-गरम पूरी को आलू की सब्जी के साथ सर्व करें।





