बदला मौसम: प्रदेभर में 2 घंटे बरसे बादल, पहाड़ों में अच्छी बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा

पानीपत। हरियाणा में बुधवार अलस्सुबह मौसम ने करवट ली। करीब दो घंटे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हुई, जिसने बीते कई दिन से गर्मी में तप रहे लोगों, पशु-पक्षियों को राहत दिलाई है। बारिश की वजह से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं किसानों के चेहरों पर मुस्कान है। ज्वार, बाजरा, ढैंचा और पछेती कपास की बिजाई के लिए एकदम उपयुक्त मौसम है, वहीं इलाके में लोगों ने धान लगाना भी शुरू कर दिया है।
बदला मौसम: प्रदेभर में 2 घंटे बरसे बादल, पहाड़ों में अच्छी बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा
वक्त पर आया है मानसून…
– मौसम विभाग ने 27 जून को मौसम बदलने की संभावना जताई थी, जिसके बाद दिनभर हल्के बादल छाए रहे।

ये भी पढ़े: नामुमकिन था इस गैंगस्टर को जिंदा पकड़ना, एनकाउंटर करने अपनाए ये रास्ते

– यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश हुई। यमुनानगर जिले में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक औसतन 50 मिलीमीटर (एमएम) पानी गिरा। निकासी होने से पानी सड़कों पर भर गया। गांव स्यालवा में बिजली गिरने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।

यमुना का जलस्तर बढ़ा

– वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश से यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर 4 हजार से बढ़कर 17 हजार क्यूसिक हो गया। पूर्वी नहर से यूपी को 3 हजार और पश्चिमी नहर से हरियाणा को 14 हजार क्यूसिक पानी की आपूर्ति हो रही है।

– साथ ही मौसम विभाग की मानें तो 28, 29 जून को कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। 2 जुलाई तक बरसात की संभावना बन रही है। हरियाणा में मानसून सामान्यत: 29 जून से एक जुलाई के बीच आता है।
 
ड्रेनेज व्यवस्था की खोली पोल, लोगों के घरों में घुसा पानी
– करनाल में पहली बरसात ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। भारी बरसात के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। सेक्टर-6 व 13 हाउसिंग बोर्ड समेत शहर के अन्य कई इलाकों में 2 घंटे भारी बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Back to top button