बड़ी खबर: सीबीआई ने कहा- केजरीवाल को कुछ भी करके फंसाओ, फिर तुम्हें छोड़ देंगे

CM केजरीवाल के प्रधान सचिव रहे राजेंद्र कुमार ने वॉलंटरी रिटायरमेंट मांगा है। राजेंद्र कुमार ने 12 पेज का लेटर भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सीबीआई ने उन पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डाला था। ऐसा करने पर उन्हें छोड़ने की बात सीबीआई ने कही थी।लेटर में राजेंद्र कुमार ने अपने संघर्ष और अलग-अलग पदों पर मिली सफलता की कहानी बयां की है।
अभी अभी, पश्चिम बंगाल में हुआ बड़ा धमाका, चारो तरफ मची अफरा तफरी
उनका कहना है कि सीबीआई ने उन्हें और मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए लोगों पर दबाव डाला और बहुत से लोगों की पिटाई भी की। उन्होंने वॉलंटरी रिटायरमेंट की मांग की है। लेटर में कुमार ने लिखा है इस सिस्टम पर उन्हें बहुत विश्वास था, क्योंकि एक गरीब परिवार से आना वाला शख्स भी सिविल सर्विसेज एग्जाम में सफलता पाकर आईएएस बन गया था, लेकिन आज हालात बदल गए हैं।
कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के झगड़े में उन्हें मोहरा बनाया गया। उन्होंने लिखा है कि उन्हें 2008 में देश का सबसे प्रतिष्ठित पीएम मेडल मिला और पब्लिक सर्विसेज में शानदार योगदान के लिए प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड दिया गया, लेकिन अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। सीबीआई के जरिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।
अभी अभी: BJP के इस बड़े फैसले से EC से मिलने पहुंचीं देश की सभी पार्टियां






