बच्ची का रोना शराबी पिता से नहीं हुआ बर्दाश्त, बेरहमी से कर दी हत्या

आजकल बढ़ते जा रहे अपराध के मामले सभी के लिए हैरानी का सबब बन चुके हैं. ऐसे में एक मामला जो हाल ही में सामने आया है वह जबलपुर का है. इस मामले में पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बालिका का सिर जमीन पर पटक कर उसकी हत्या करने के आरोप में उसके 35 वर्षीय शराबी पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है.

इस मामले के बारे में बात करते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि ”विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रमेश वर्मन को अपनी डेढ़ वर्षीय बालिका रुपाली की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.” इस मामले में आगे उन्होंने बताया कि ”आरोपी ने कल रात अपने घर में बच्ची के रोने पर आवेश में आकर उसका सर जमीन पर पटक कर उसकी कथित तौर हत्या कर दी इसके बाद उसने बच्ची का शव दीनदयाल चौक के समीप नाले में एक पत्थर की नीचे दबा दिया.”
वहीं आगे अधिकारी ने बताया कि ”सुबह सफाईकर्मियों ने बालिका का शव देखकर पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने शव बरामद कर लिया.” वहीं आगे कार्यवाही करते हुए उन्होंने मृत बालिका की पांच वर्षीय और तीन वर्षीय दो बहनों के हवाले से बताया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं तथा मां ने एक और बालिका को जन्म दिया है.
वहीं बीते बृहस्पतिवार की रात बच्ची का पिता शराब के नशे में घर आया और बच्ची के रोने पर आपा खोकर उसका सिर जमीन पर पटक दिया. आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसके बाद रमेश रुपाली को अचैत हालत में उठाकर ले गया और रातभर वापस घर नहीं लौटा और घर में दोनों बालिकाएं घटना की बाद काफी सहमी हुई हालत में पुलिस को दिखाई दी.





